पिथौरागढ़ : धारचूला में पांच लोग डैल्टा वैरियंट से संक्रमित – पहिचान छिपाने वाली महिला की पुलिस रिपोर्ट

Share Now

तहसील धारचूला में डेल्टा वैरियंट ने पसारे पांव

रिपोर्ट नदीम परवेज़ धारचूला

धारचूला में डेल्टा वैरियंट ने दस्तक दे दी है । धारचूला सीमांत का बोर्डर क्षेत्र है । जहां नेपाल से ओर बाहरी प्रदेशों से लोगों का आना जाना लगा रहता हैं । ओर नेपाल से अत्यधिक मात्रा में लोग आ रहे हैं । जिससे स्थानीय स्तर पर भी कोविड 19 का असर ओर बढ़ सकता है । डाक्टर नौनिहाल सिंह कोविड 19 सेन्टर धारचूला के चिकिसा अधिकारी  का कहना है कि धारचूला में पांच लोग डैल्टा वैरियंट संक्रमित मिले हैं ।जो स्थानीय है लोग हैं इनकी हिस्ट्री भी स्थानीय है । क्षैत्र रमतोली , पयापोडी , नेपाल रोड ,व एक व्यक्ति पंजाब निवासी व एक अन्य वैरियंट में निकला स्थानीय व्यक्ति हैं।

 कुल पांच लोग संक्रमित महिला ने छिपाई अपनी पहिचान ।

सीमांत मैं वैक्सीन भी लगातार  लग रही है। डाक्टर नौनिहाल का कहना है वैक्सीनेशन अवश्य करें जिससे संक्रमण कम असर करेगा चार लोग आशोलेशन में  भेज  दिये गये है । एक कि तलाश जारी है । नेपाल रोड में एक महीला डेल्टा वैरियंट से ग्रसित है। जिसने  अपनी पहचान छिपा रखी है, उसकी पुलिस रिपोर्ट भी कर दि गयी है , पर वैक्सीन सेन्टर में लोगों का नहीं पहुंचना कहीं न कहीं एक  बड़ी चुनौती बन गया है ।

डाक्टर नौनिहाल सिंह से दूरभाष में हुई वार्ता में उन्होंने सतर्क रहने का आह्वान किया है और वैक्सीन जरुर लगाने की बात कहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!