पिथोरागढ़ : पेड़ से लटकी मिली महिला की सड़ी गली लाश

Share Now

धारचूला में  अज्ञात महिला की लाश मिली।

नदीम परवेज़

 धारचूला|

पेड़ से लटकी अवस्था में एक महिला की सड़ी गली लाश बरामद हुई है | शव १० से 15 दिन पुराना लग रहा है | थाने के रिकॉड में किसी मही महिला कि गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है | लिहाजा नियमानुसार 72 घंटे इंतज़ार के बाद पुलिस शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर देगी |

धारचूला में आरचर कंपनी के समीप नाले में पेड़ से लटकी एक सड़ी गली लाश प्राप्त हुई है| आरचर  कंपनी की आर्मी को जब बदबू लगी तो  उनके द्वारा उस जगह छानबीन का कार्य शुरू किया गया तो वहां एक पेड़ पर 30/  35 साल की एक महिला की लाश  काफी  सड़ी गली अवस्था में  पेड़ से  लटकी हुई  मिली|  तुरंत पुलिस को सूचित कर शव को हॉस्पिटल लाया गया | इस्पेक्टर प्रभात कुमार द्वारा लाश का निरीक्षण कर बताया कि प्रथम दृष्टी में महिला कि उम्र 30 या 35 वर्ष प्रतीत होती है , अभी तक कोई भी गुमशुदगी धारचूला में दर्ज नहीं हुई हे । जिससे कि उसकी आईडेंटिफिकेशन हो सके  

शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है उसका पहचान  होने के उपरांत पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपी जाएगी अगर परिजन नहीं मिले तो  लाश को लावारिस घोषित कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

   शव  की स्थिति बड़ी सड़ी गली सी है। खाल भी गल गयी  है और

शव दस पन्द्रह दिनों पुराना प्रतीत  हो रहा है ।

प्रभात कुमार थानाध्यक्ष धारचूला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!