देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के प्रथम दिन कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 43 द्रोणपुरी में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ वृक्षारोपण किया गया व सभी को एक-एक पौधा भेंट किया गया। साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित किया गया। सभी को कोरोना से लड़ने हेतु आयुष किट व होम्योपैथी दवाई(इम्युनिटी बूस्टर) वितरित की गई। इस अवसर पर विजय चैहान, भाजपा नेता सोनू कुमार बाबूराम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हिम्मत भंडारी, सुनील बिष्ट, विनोद तोमर, अरुण कुमार, रामपाल, जीएस बिष्ट, उमेश ख्याली शर्मा, आनंद लेख वार, पंडित मदन मोहन लखवारा, बीडी उनियाल, राम प्रसाद जोशी, कैलाश चंद्र पांडे, राजेंद्र रावत, विकास गैरोला, राकेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, बजरंग दल कार्यकर्ता आशीष बलूनी, देवेंद्र थपलियाल, सुनील उनियाल व सम्मानित मातृशक्ति व क्षेत्रवासी मौजूद रहें।