केदारनाथ धाम की यात्रा पर पीएम मोदी की नजर – डीएम रुद्रप्रयाग की हो रही परेड

Share Now

उत्तराखंड में धार्मिक चार धाम यात्रा इस बार अप्रैल महीने में ही शुरू होने जा रही है गंगोत्री यमुनोत्री और केदारनाथ बद्रीनाथ के धाम खुलने की तिथि आसपास होने से बढ़ी हुई संख्या में तीर्थ यात्रियों की आने की उम्मीद है, लेकिन धरातल पर तैयारियों की बात करें तो अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है .

मौसम की बेरुखी और बेमौसम की बरसात से  केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर निर्माण कार्यों अधूरे पड़े हुए हैं जिसको देखते हुए डीएम रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया ।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में कुछ ही दिनों का समय शेष है लिहाजा जो भी कार्य और व्यवस्थाएं की जानी है उन्हें तत्काल तत्परता से करना सुनिश्चित करें

: पैदल ट्रैक पर रेलिंग लगाने की बात हो अथवा मार्ग पर पेय जल और प्रकाश व्यवस्था सभी कामों में अभी पेंडिंग चल रहे हैं इसके अलावा घोड़ा खच्चरो  के लिए पानी और चारे की व्यवस्था भी की जानी है घोड़े की घोड़े खचचरों की लीद से सड़क पर होने वाली गंदगी के लिए भी डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!