दो लाख की स्मैक के साथ एक फरार मुजरिम भगवान पुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share Now

रूड़की

दो नशा तस्कर व एक ईनामी बदमाश गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान व इनामी बदमाशो की धरपकड़ में भगवानपुर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना भगवानपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों के साथ एक फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसका खुलासा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने किया।

बताते चले कि भगवानपुर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो स्मैक तस्कर तौसीफ
पुत्र मेहरबान निवासी छापुर थाना भगवानपुर व उर्फ सन्नी पुत्र सरवर निवासी ईदगाह कालोनी थाना भगवानपुर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जो बाहर से स्मैक लाकर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी किया करते थे। इसके साथ ही गौकशी में फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को भी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है। फरार बदमाश सुबराती पुत्र बाबू निवासी खेड़ी शिखोपुर थाना भगवानपुर पिछले कई महीने से फरार चल रहा था जिसपर 15 सौ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना पुलिस ने उक्त इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया स्मैक तस्करों से करीब दो लाख की स्मैक भी बरामद हुई है।

स्वप्नकिशोर सिंह (एसपी देहात)

error: Content is protected !!