नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई और पिता को किया गिरफ्तार

Share Now

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने शनिवार को मामले का खुलासा किया।
एसएसपी नैनीताल ने बताया कि युवती ने प्रेम विवाह किया था। इसी बात से युवती के सौतेले पिता और भाई नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। नवविवाहिता के घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गौरतलब है कि मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉल टैक्स इलाके का है।

यहां आरोपी पिता और भाई ने सौतेली बेटी व दामाद पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं तैश में आकर भाई ने बहन की गला रेत .कर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई. जबकि, दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतिका का कुछ दिन पहले ही अपने मर्जी से एक युवक के साथ भाग गई थी। जिसके बाद मृतिका ने उससे शादी कर ली थी। इसी बात से परिवार वाले नाराज चल रहे थे। शुक्रवार को पति-पत्नी काठगोदाम कॉल टैक्स के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। जहां भाई ने गला रेतकर बहन की हत्या कर दी। जबकि, मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

error: Content is protected !!