उत्तराखंड पुलिस का मिशन हौंसला सिर्फ covid के कारण घरो में बैठे लोगो तक सीमित नहीं है बल्कि बीमार और घायल लोगो को लेकर जा रही एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए मुसलाधार वर्षा के बाद भी पुलिस के ये जवान सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी दे रहे है | लगातार वर्षा के बाद सड़क पर बोल्डर और मलवा गिर रहा है और जेसीबी को उसे हटाने के समय नहीं मिल पा रहा है ऐसे में भले ही अन्य ट्राफिक को डायवर्ट कर दिया गया हो पर एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए ये खाकी वर्दी धारी मुसलाधार वर्षा में भी सड़क पर पड़े बोल्डर और मलवा हटाने में जुटे है , ताकि किसी की जान बच सके |
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में भी उत्तराखंड के जांबाज पुलिसकर्मी कोरोना संकट झेल रहे लोगों के लिए अपनी सेवा भावना बनाये हुए है , ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 पर तोताघाटी से देवप्रयाग तक जगह- जगह मलवा और बडे- बडे पत्थर गिर रहे हैं,लगातार बारिश होने के कारण जे.सी.वी. मशीन काम नही कर पा रही है परन्तु इस महामारी में कई बीमार लोगों को ले जा रही एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने की जिम्मेदारी भी टिहरी जनपद की देबप्रयाग पुलिस निभा रही है , थाना देवप्रयाग के थानाप्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि पुलिस के सभी कर्मचारियों को हाईवे पर जगह – जगह लगाया गया है जो मार्ग अवरुद्ध वाले जगह पर एम्बुलेंस के लिये रास्ता बना रहे हैं।
