प्रतापनगर ।
यूथ कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला बढ़ती महंगाई के विरोध में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला ।
केशव रावत प्रतापनगर
नगर पंचायत लमगांव के मुख्य बाजार में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल जोशी के नेतृत्व में युवाओँ ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में कैंडल जलाई उसके बाद मुख्य बाजार में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
जिला अध्यक्ष कपिल जोशी ने कहा कि देश पहले ही कोविड-19 की महामारी से त्रस्त है और परेशान है उसके बाद फिर मोदी सरकार की महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से जनता और भी त्रस्त हो गई है जिसके विरोध में आज युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रही है ।
नगर पंचायत सभासद सौरभ रावत ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है जिससे आम आदमी त्रस्त है।
