प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने एमजीएल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

Share Now

देहरादून। प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के प्रबंध निदेशक  के रूप में 30 अप्रैल 2026 से पद ग्रहण किया है। श्री श्रीवास्तव को गेल (इंडिया) लिमिटेड (‘गेल’) में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध एवं विविध अनुभव प्राप्त है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संचालन, रणनीति और व्यवसाय विकास सहित कई महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएँ निभाई हैं।
अपने उत्कृष्ट करियर में श्री श्रीवास्तव, गैस प्रोसेसिंग इकाइयों और पाइपलाइन नेटवर्क के संचालन एवं रखरखाव के साथ-साथ विभिन्न रणनीतिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गहराई से जुड़े रहे हैं। कॉर्पाेरेट स्तर पर उन्होंने योजना, रणनीति एवं एडवोकेसी, व्यवसाय विकास, गैस प्रबंधन केंद्र तथा सी एंड एमडी सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने गेल स्ट्रेटेजी 2030, संगठनात्मक परिवर्तन प्रबंधन, स्थिरता पहलों और कंपनी के नेट ज़ीरो एक्शन रोडमैप को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने विजापुर में भारत के सबसे बड़े प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (पीईएम) ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्रों में से एक की स्थापना, देश की पहली हाइड्रोजन ब्लेंडिंग पायलट परियोजना के कमीशनिंग तथा गेल की पहली स्मॉल-स्केल एलएनजी परियोजना के शुभारंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईकृजो भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!