सीएम त्रिवेन्द्र रावत के स्वास्थ्य लाभ के लिए बाबा जमाल शाह की मजार पर चढ़ाई चादर – कोरोना संक्रमण के बाद एम्स मे भर्ती मुख्यमंत्री

Share Now

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली एम्स में भर्ती होने के बाद प्रदेश में उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु विभिन्न जगहों पर दुआओं का दौर शुरू हो गया है | इसी कड़ी में उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा और राज्यमंत्री शादाब सम्स ने बाबा जमाल शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी|

सीएम त्रिवेन्द्र रावत के स्वस्थ्य लाभ के लिए मजार पर चढ़ाई चादर

इस अवसर पर कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और कामना की कि पूरे देश से करोना का संकट जल्द खत्म हो तथा मुख्यमंत्री और उनका परिवार जल्द स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटे| गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और डॉक्टरों की देखरेख में घर पर ही आइसोलेट थे | बीती रोज रूटीन जांच के लिए जब वह दून हॉस्पिटल पहुंचे तो जांच में पता लगा कि उनके फेफड़ों में भी हल्का संक्रमण हो गया है , जिस कारण डॉक्टरों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्हें दिल्ली ऐम्स जाने की सलाह दी हालांकि डॉक्टरों ने कहा है की सीएम का स्वास्थ्य सामान्य है खतरे की कोई बात नहीं

-शादाब शम्स राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा और राज्यमंत्री शादाब सम्स ने बाबा जमाल शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!