आगामी को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा dm धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ ही अन्य अधिकारियों ने गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का टैम्पो ट्रेवल्स में बैठकर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।
गडप्पू से रामनगर तक विभिन्न दीवारों पर सौन्दर्यीकरण के कार्यों में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक की आयुक्त ने सराहना की, और कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा लोनिवि के द्वारा सडक के किनारें ड्रेसिंग मे तेजी की आवश्यकता है, रामनगर कोसी बैराज में पार्क, रेलिंग और आसपास के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि कार्यों में अधिक गति लाने की आवश्यकता है।
इसके अलावा गड़प्पू से रामनगर तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाए जाने को कहा।
यूपीसीएल के विद्युत लाइनों के पोल कई जगह क्षतिग्रस्त व पुराने हैं और कई जगह लटके हुए हैं, उनको ठीक करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह प्राइवेट प्रॉपर्टीज में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल छोड़ा गया है उसे भी हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 28 से 30 मार्च तक रामनगर में जी 20 समिट का आयोजन होना है जिसमें लगभग 76 विदेशी मेहमान तथा 36 स्वदेशी मेहमान पहुंचेंगे जिनको पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा लाया जाएगा। इसी के तहत सड़क सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं।
