देहरादून की नेहरू कॉलोनी मे डकैती की थी तैयारी – पकड़े गए उप के बदमाश

Share Now

देहरादून – डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही उत्तर प्रदेश का गैंग doon  पुलिस के हत्थे चढ़ गया . नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने आए 11 आरोपियों को doon पुलिस और एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया . आरोपियों के कब्जे से अवैध असला चोरी के मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी मूल रूप से गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा गैंग बनाकर टप्पे बाजी और और अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं वह कुछ दिन पूर्व भी देहरादून आए थे और कैलाश हॉस्पिटल में काम करने वाले एक परिचित महिला डॉक्टर द्वारा उन्हें दीपनगर में दो अलग-अलग कमरे किराए पर दिलवाए गए थे देहरादून में किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर वह वापस गोंडा लौटने की योजना बना रहे थे जिसके लिए उन्होंने नेहरू क्षेत्र में राइकी कर एक घर को चिन्हित भी कर लिया था उसी घर डकैती डालने वाले थे की पुलिस के हत्थे चढ़ गए

error: Content is protected !!