प्रधानमंत्री ने टैक्स सिस्टम में बङी पहल कीः सीएम

Share Now

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाॅन्च किए गए ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ प्लेटफार्म ईमानदार करदाता का सम्मान सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने टैक्स सिस्टम में बङी पहल की है। इससे करदाता देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे। इस पारदर्शी कराधान व्यवस्था में फेसलेस असेसमेंट, फेसलेस अपील, टैक्सपेयर्स चार्टर रिफॉर्म्स शामिल हैं। नई व्यवस्था में उचित, विनम्र और तर्कसंगत व्यवहार का भरोसा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ईमानदार करदाता के सम्मान में इस पारदर्शी प्लेटफार्म को लाॅन्च करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!