कोरोना महामारी के दौरान जेल में बंद कैदियों को घर जाने की छूट

Share Now

जेल से रिहा किये जा रहे कैदी

हल्द्वानी

कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंस की जरुरत और भीड़ कम करने के उद्देश्य से जेल में बंद ऐसे कैदी जिनके अपराध में 7 साल से कम सजा का प्राविधान है उन्हें महामारी के दौरान घर भेजने कि व्यवस्था कि गयी है | गंभीर अपराधियों को इस छुट का लाभ नहीं मिलेगा वही छोड़े गए बंदियों को हर सप्ताह निकट थाना चौकी में हाजिरी देनी है साथ ही तीन महीने बाद सजायफ्ता कैदी को जेल और विचाराधीन को कोर्ट में सरेंडर करना होगा | इसके लिए उनसे निजी बांड भरवा लिए गए है |

हल्द्वानी जेल से अब तक  126 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया जा चूका है |  जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि शासन के द्वारा 186 विचाराधीन बंदियों को छोड़ा जाना है, जिसमें 21 मई को 7 कैदी 22 मई को 14 और 23 मई को 58 कैदियों और 24 मई को 7 कैदियों को रिहा किया गया, हल्द्वानी जेल में अभी तक 1700 से अधिक कैदी बंद हैं वहीं शासन ने जिनकी सजा 7 साल से कम है उन कैदियों को रिहा किया गया है और शासन द्वारा कुल 386 कैदियों को रिहा किया जाना है, आदेश मिलने के बाद लगातार उन्हें रिहा किया जा रहा है।

संजीव कुमार, जेलर हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!