हाथरस मामले में प्रीतम सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, बोले घटना से हटाया जा रहा ध्यान

Share Now

देहरादून। देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार और दुष्कर्म मामलों को लेकर सियासत तेज हो गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने देश में बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ स्पीकअप फॉर वुमेन सेफ्टी के तहत अभियान शुरू किया है। इस अभियान में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सत्ता में बैठी बीजेपी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। लेकिन, इस नारे को सरकार अमलीजामा पहनाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जिन लोगों के कंधों पर यह जिम्मेदारी है उन्हीं के राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रीतम सिंह ने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हाथरस की घटना से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी के नेता तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेत्री गरिमा दसौनी का कहना है कि हाथरस की घटना को न्यायालय ने भी गंभीरता से लिया है। महिलाओं पर लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस ने हैशटैग स्पीकअप फॉर वुमेन सेफ्टी के तहत सोशल मीडिया पर अभियान की शुरूआत की है। जिसके माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

error: Content is protected !!