प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को किशोर का न्योता – सत्ता का सुख लेने के लिए आपसी मनमुटाव दूर करना जरूरी

Share Now

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी दिग्गजों के बीच मनमुटाव दूर करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि समय की मांग के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और खुद उन्हें बैठक कर अब तक की खट्टी-मीठी बातों का मिलबैठ कर समाधान निकालना चाहिए।
पत्र में किशोर उपाध्याय ने कहा कि आम कांग्रेसजन इस पक्ष में है कि सभी एकजुट रहें। वह खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से बात कर रहे हैं। हम विधान सभा चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं। उन्होंने राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामंजस्य के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के निर्णय की ओर भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनका सहयोग व समर्थन है। प्रदेश में कांग्रेस का गौरव दोबारा प्राप्त करने के बड़े उद्देश्य को पाने के लिए छोटी-मोटी बातें भुलानी पड़ती हैं।।
किशोर उपाध्याय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!