कोरोना वारियर्स के समर्थन में मुख्य सचिव से मिले प्रीतम सिंह

Share Now

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान आउट सोर्सिंग (उपनल/पी.आर.डी.) के माध्यम से राजकीय दून मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय देहरादून सहित अन्य चिकित्सकीय संस्थानों में कार्यरत स्टाफ नस, लैब टैक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, ओ.टी. टैक्नीशियन, ईसीजी टैक्नीशियन, कम्प्यूटर आॅपरेटर, वाहन चालक, वार्ड अटैन्डेंट, वार्ड स्वीपर के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के मामले को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी प्रशिक्षित कर्मचारी कोरोना महामारी के दौरान बिना अपनी तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य की परवाह किये निरंतर अपनी सेवायें देते रहे हैं तथा अपने पदों के अनुरूप अनुभव प्राप्त हैं। राज्य सरकार द्वारा आउट सोर्स के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को निरंतर बनाये रखने की भी पूर्व में निर्णय लिया गया है जिसके विपरीत इन कर्मचारियों को हटाया जाना तर्क संगत नहीं है। उपरोक्त सभी कर्मचारी गरीब परिवारों से सम्बन्धित हैं तथा लम्बे समय से अपनी सेवायें पूरी निष्ठा से विभाग को देते आये हैं। इस प्रकार सेवा से हटाये जाने से उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से बेरोजगारी के आंकडे बहुत बढ चुके हैं अब इन कर्मचारियों को रोजगार से हटा कर इस आंकडे में और इजाफा किया जा रहा है जो कि न तो तर्क संगत है और न न्याय संगत। उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान आउट सोर्सिंग (उपनल/पी.आर.डी.) के माध्यम से राजकीय दून मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय देहरादून सहित अन्य चिकित्सकीय संस्थानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों की नियुक्ति यथावत रखे जाने की मांग की।
मुख्य सचिव ने श्री प्रीतम सिंह को आश्वासन दिया कि अगामी तीन माह तक इन कर्मचारियों को यथावत रखने के निर्देश जारी किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!