पौड़ी : शाहिद विपिन गुसाई की अंतिम यात्रा मे सामिल हुए सीएम धामी

Share Now

जनपद पौड़ी के विकासखंड पाबौ के ग्राम घारकोट निवासी शहीद विपिन सिंह गुसाई का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके गांव घारकोट पहुँचा। जहां शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके गांव घारकोट पहुँचे।

इस दौरान सारे विधायक धन सिंह रावत की मौजूद रहे । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्थानीय विधायक धन सिंह रावत,मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सिपाही विपिन सिंह गुसाईं के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ-साथ वीरो की भूमि है और समय-समय पर यहां पर ऐसे वीर सपूत पैदा होते रहते हैं जो देश रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने से पीछे नही हटते । उन्होंने कहा कि शहीद विपिन सिंह गुसाई ने सहादत प्राप्त की है उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद गर्व है की वे देश रक्षा के दौरान शहीद ने अपना सर्वोच्च दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शहीद परिवार के साथ खड़ा है और प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को हर मदद देने के लिए हर समय तत्पर है। मुख्यमंत्री ने इंटर कॉलेज चम्पेस्वर व घारकोट मोटर मार्ग का नाम शहीद विपिन सिंह के नाम से रखने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!