आगामी विधान सभा चुनाव मे धरातल पर होने वाले निर्माण कार्यो की छवि साफ दिखे और सरकार की सही मार्किंग जनता द्वारा की जा सके, इसके लिए डीएम को शासन स्टार से निर्देश मिलने के बाद पूरा प्रससनिक अमला धरातल मे दिखाई देने वाला है | गंगोत्री धाम मे घटिया गुणवत्ता पर डीएम उत्तरकाशी ने समबन्धित अधिकारी को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ संबन्धित एसडीएम को भी निगरानी करने के निर्देश दिये है
जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने स्वच्छ आइकॉनिक स्थल गंगोत्री व यमुनोत्री धामों की कार्ययोजना के अनुरूप निर्माणधीन कार्यों के संबध में सम्बन्धित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली ।
जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माणधीन कार्यों व पूर्ण हो चुके कार्यों को लेकर उप जिलाधिकारी स्वंय निरागनी रखते हुये कार्यों का निरीक्षण करना सुनिष्चित करें।ताकि उन कार्यों को विकास गति मिल सके। प्रस्तावित कार्यों के निर्माण को लेकर संम्बन्धित विभाग प्राथमिकता के आधार पर मास्टर प्लान तैयार करें । जिससे की उक्त कार्यों को बेहतर स्वरूप मिल सके ।
गंगोत्री में टायल से मार्ग निर्माण संबधी कार्यों की गुणवता अंसन्तोषजनक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को उक्त कार्य का निरीक्षण करने व 7 दिन में प्रमाण पत्र व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । उन्होनें सभी विभागीय अधिकारियों निर्देशित करते हुये कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी । उन्होनें गंगोत्री धाम में डस्बीन, पेपर ब्लाक, मिनी अस्पताल आदि कार्यों के निर्माण कराये जाने को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये । जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों के अनुरूप व उच्च गुणवता युक्त कार्यशैली पर विकास कार्यों का सम्पादन किया जाए।
बैठक में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र सिंह नेगी,चतर सिंह चौहान,परियोजना निदेशक संजय सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान बीएस डोगरा, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगोत्री प्यार सिंह राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।
