कोरोना संक्रमित मरीज के परिजन अब घर बैठे मरीज को रैबार के जरिये उनके हालचाल जन सकते है | ऋषिकेश में DRDO द्वारा तैयार 500 बेड के अस्पताल में मरीजो को 24 घंटे निशुल्क प्रवेश के साथ ही साम ६ से ८ बजे तक रैबार के जरिये अपने घर वालो से बातचीत करने का मौका मिलेगा |
अमित कण्डियाल, ऋषिकेश
500 बेड के covid सेंटर की कमान संभालते ही एक्शन में आयी एम्स की चिकित्सा टीम, मरीजों की कुशलक्षेम के लिए बनाई “रैबार डेस्क”
IDPL में DRDO द्वारा तैयार किए गए कोविड केयर सेंटर की कमांड संभालते ही ऋषिकेश एम्स के चिकित्सकों की टीम एक्शन में आ गई है। तैयार किये गए कोविड केयर सेंटर में मध्यम लक्षण वाले कोविड मरीज ही भर्ती होंगे , जबकि कोविड के गंभीर किस्म के रोगियों के समुचित इलाज हेतु उन्हें एम्बुलेन्स के माध्यम से एम्स पंहुचाया जाएगा। वहीं सेन्टर में एडमिशन का चार्ज निःशुल्क रखा गया है। इस अस्पताल में पूरे सप्ताह चौबीस घन्टे इमरजेन्सी चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जानकारी देते हुए कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी डा. मधुर उनियाल ने बताया कि इस सेंटर में 100 – 100 ऑक्सीजन बेडों के 4 वार्ड हैं और सभी वार्डों में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है।
डॉ. मधुर उनियाल (प्रभारी, कोविड केयर सेंटर)
कोविड केयर सेन्टर में भर्ती होने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए अस्पताल में “रैबार डेस्क” स्थापित की गयी है। ’रैबार’ शब्द गढ़वाली भाषा का शब्द है। इसका अर्थ संदेश देना होता है। यह डेस्क इस सेन्टर के प्रवेश द्वार में स्थापित की गयी है। डा.मधुर ने इस बारे में बताया कि रैबार डेस्क में मौजूद तीमारदार को अस्पताल के डाक्टर लैण्डलाईन टेलिफोन के माध्यम से सम्बन्धित मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। शुरूआत में इस सुविधा का समय सांय 6 से 8 बजे तक रखा गया है।
