राधे कृष्ण समाजिक संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Share Now

देहरादून । राम गढिया भवन पटेलनगर देहरादून में भव्य सम्मान समारोह में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए श्री राधे कृष्णा सामाजिक संस्था का विस्तार किया गया। कई नए सदस्य इसका हिस्सा बने। श्री राधे कृष्णा सामाजिक संस्था का मुख्यालय अनुपम विहार लेन नंबर 2 न्यू पटेल नगर में होगा।
संस्था की अध्यक्ष मातृशक्ति हिमानी बंसल ने विस्तार से अवगत करवाया कि वह स्वयं और उनके साथ सचिन आनंद  शेलेंदर बंसल के साथ साथ अन्य सहयोगी विगत 2 वर्षों से सामाजिक दीन दुखियों की सेवा अपने स्तर पर कर रहे हैं जिसमें निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं ,बच्चों की शिक्षा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ ही विगत लॉकडाउन में मास्क वितरण, भोजन वितरण के साथ ही सैनिटाइज वितरण आदि प्रमुखता से कर रही है इसको और आगे बढ़ाने के क्रम में उन्होंने आज श्री राधे कृष्णा सामाजिक संस्था में कई नए लोगो को जोड़ा जिसमें अध्यक्षा के रूप में हिमानी बंसल, उनके सहयोगी शैलेंद्र बंसल, सचिन आनंद रहेंगे इसके पश्चात विधिवत रूप से संस्था का गठन किया जाएगा जिसमें जिन समझ सेवी को आज जोड़ा गया है उनको भी एहम जिमेदारी दी गई। सचिन आनंद व शैलेंद्र बंसल ने अवगत करवाया कि आज शाम 3 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने श्री राधे कृष्णा जी के चित्र के सम्मुख पवित्र ज्योत प्रज्वलित की उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश बंसल, अति विशिष्ट अतिथि खजान दास अतिविशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पधारे आलोक, विशिष्ट अतिथि जपेन्दर, विशिष्ट अतिथि राजीव सच्चर आदि अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को कंबल और मस्क भी भेंट के तौर पर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!