राहुल गांधी चुनावी वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे

Share Now

देहरादून। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 5 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार जनपद में चुनावी वर्चुल रैलियों को संबोधित करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि रहुल गांधी जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा मण्डी में किसान सम्मान रैली को संबोधित करेंगे तथा जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों को प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुवल रैली के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। इसके उपरान्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी सायं 16.45 बजे हरिद्वार में गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे।

error: Content is protected !!