राजस्थान विधानसभा पुस्तकालय समिति उत्तराखंड भ्रमण पर

Share Now

देहरादून। राजस्थान विधान सभा की पुस्तकालय समिति द्वारा उत्तराखण्ड अध्ययन भ्रमण के दौरान विधान सभा पुस्तकालय समिति के सभापति मो० शहजाद से विधान सभा स्थित सभागार में शिष्टाचार भेंट की गई। सभपति मो० शहजाद द्वारा राजस्थान विधान सभा की पुस्तकालय समिति के सभी सदस्यों का पुष्पगच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान राजस्थान विधान सभा की पुस्तकालय समिति द्वारा अपनी विधान सभा में समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान राजस्थान विधान सभा के सभापति रामनारायण मीणा, सदस्य गोविन्द प्रसाद, सदस्य जोरा राम कुमावत, सदस्य धर्मनारायण जोरी, सदस्य संजय शर्मा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!