जागृति लीला मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा, नोएडा मिडिया क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का उद्देश्य महिलाओं तथा बच्चों के साथ होने वाले दुष्कर्म के विरुद्ध एक मुहिम जागृति फैलाने तथा संस्था के साथ इंटर्नशिप कर रहे ऐमिटी यूनिवर्सिटी के मानव विज्ञान के छात्रों के लिए मिडिया द्वारा किस प्रकार मामलों पर काम किये जाते हैं की जानकारी प्राप्त करना रहा।
अंकित तिवारी
अपराधी तथा पीडितों की मनः स्थिति तथा उनके परिजनों के जीवन पर पडने वाले असर तथा मिडिया के रोल पर चर्चा की गई। कॉफ्रैंस में संस्था की संस्थापक व सचिव श्रीमती कुम्मू जोशी भटनागर, संरक्षक श्रीमती रमा पंत सरीन तथा ऐमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र – तनिष्ठा, निख़त, धृती, अभितसन, अंजलि, वाणी, युक्तिका शामिल रहे। मिडिया से सहयोगी रहे –
गिरीजांश गोपालन(एन बी टी),हिमांशु शुक्ला (ई टी वी), रंजीत पांडे(रोयल बुलेटिन), प्रमोद शर्मा(पंजाब केसरी), विनय जोशी (निवान टाइम्स), आंचल यादव(सुदर्शन न्यूज), दीपक यादव (द पायनियर), श्री कांत वैद्य (क्राइम एण्ड करप्शन इनवैस्टिगेशन ब्यूरो), विकास सिंह(स्वदेश न्यूज), जे पी सिंह(जे पी न्यूज), ए के लाल (राष्ट्र रतन), अरूण सिंह(चेतना मंच), आर बी सिंह यादव(कनक टाइम्स), शिव चंद्रन(जन जोश न्यूज)। श्री उदय अवाना तथा मिडिया क्लब अध्यक्ष श्री जी के सहयोग से कॉफ्रैंस सुचारू रूप से सम्पन्न हुई।



