दिवाली के लिया बन रही थी कच्ची शराब – पुलिस और एसटीएफ की सयुक्त कार्यवाही

Share Now

एडीटीएफ और पुलिस की कार्यवाही

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की सयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब की खेप पकड़ी है। 380 लीटर कच्ची शराब के साथ 4 भट्टियों को टीम द्वारा जफ्त किया गया है। त्योहारों को देखते हुए नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस व एडीटीएफ की सयुक्त कार्यवाही में नशे की खेप को जफ्त किया है। 380 लीटर कच्ची शराब के साथ 4 भट्टियों को जब्त किया है। इसके अलावा 14 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया है। छापेमारी के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि बिंदुखेड़ा क्षेत्र में दीपावली के लिए अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिसको लेकर एडीटीएफ ओर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की तो मौके पर चार भट्टी संचालित होती मिली। पुलिस ने मौके से 380 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए है। हालांकि कच्ची शराब बनाने वाले दो तस्कर गुरदयाल सिंह और हरजिंदर सिंह मौका देख फरार होने में कामियाब रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एनएन पंत — कोतवाल रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!