शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार – रूद्रप्रयाग जनपद के लुठियाग (चिरबटिया) को

Share Now


जल शक्ति मंत्रालय ने किया लुठियाग की महिलाओं को सम्मानित
रूद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग जनपद के लुठियाग (चिरबटिया) को जल प्रबंधन के बेहतर कार्य करने पर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दरअसल जखोली विकास की ग्राम पंचायत लुठियाग चिरबटिया में राजराजेश्वरी ग्राम कृषक समिति के सदस्यों द्वारा पिछले 4 वर्षों से पानी की समस्या को देखते हुए जल संरक्षण की पहल की जा रही है। जिसमें तकनीकी सहयोग रिलायंस फाउंडेशन रुद्रप्रयाग के प्रतिनिधि प्रकाश सिंह व जिला प्रशासन के तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देशों के पालन में किया गया। महिला शक्ति द्वारा प्रहरी खाल बनाई गई। इस अनूठी पहल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को लुठियाग चिरबाटिया की महिलाओं की मजबूत इच्छा शक्ति से रूबरू करवाया था। ग्राम पंचायत की महिलाओं व राजराजेश्वरी ग्राम कृषक समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह कहते हैं इस अनूठी पहल को जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग भारत सरकार द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार से ग्राम पंचायत लुठियाग को 11 नवंबर 2020 को हॉल नंबर 5 विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, कार्यक्रम अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत माननीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार विशिष्ट अतिथि माननीय राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार रतन लाल कटारिया व यूपी सिंह सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार आदि की उपस्थिति में ऑनलाइन दिया गया।
प्रकाश सिंह, रिलायंस फाऊंडेशन

error: Content is protected !!