उत्तराखंड की पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का किया अनुरोध

Share Now

सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड की पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने को कहा है।
सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड राज्य की ओर से चारधाम की एक कृति (मॉडल) भेंट की। महाराज ने कहा कि जैसे-जैसे संक्रमण की गति थमेगी और स्थितियों में सुधार होगा, चारधाम की यात्रा को दूसरे राज्यों के लिए भी खोला जाएगा। केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात में सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजनाओं के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार की विभिन्न पर्यटन योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया। सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत टिहरी में इको एंड एडवेंचर डेस्टिनेशन का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब केवल टिहरी पार्किंग निर्माण का कार्य शेष बचा है जिसे सितंबर 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार कुमाऊं हेरिटेज सर्किट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

error: Content is protected !!