सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुप्पी? – पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन – प्रदीप टम्टा का फूंका पुतला – 2 मार्च से अनिशचितकालीन हड़ताल

Share Now

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के दिनांक 7 फरवरी 2020 को दिए गए निर्णय को लागू करने हेतु पदोन्नति पर लगी रोक को हटाने और बिना आरक्षण दिए पदोन्नतियां करने के लिए गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए वापस गांधी पार्क तक एक मशाल जुलूस उत्तराखंड जनरल ओबीसी एसोसिएशन के द्वारा निकाला गया जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा राज्यसभा सदस्य श्री प्रदीप टम्टा की शव यात्रा भी निकाली गई और उनका पुतला दहन घंटाघर चौक पर किया गया। भारी तादाद में सदस्यों द्वारा मशाल जुलूस में सामिल हुए । जुलूस की समाप्ति पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी एवं महामंत्री श्री विरेंद्र गुसाईं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि यदि सरकार द्वारा   पदोन्नति में लगी रोक को आरक्षण दिए बिना नहीं खोला जाता है तो 2 मार्च से सभी जनरल ओबीसी वर्ग के कार्मिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मशाल जुलूस में डॉक्टर प्रह्लाद सिंह, प्रताप सिंह पवार, पंचम सिंह बिष्ट , मुकेश जयसवाल विमल डबराल, बीपी नौटियाल ,राकेश जोशी , अनिल मिश्रा ,सोहनलाल शर्मा , कार्तिकेय दुबे, प्रदीप कुकरेती , जेपी कुकरेती ,नवीन कांडपाल प्रदीप शर्मा , शरद राजपूत आदि लोग शामिल थे

error: Content is protected !!