खुलासाः लूट के इरादे से की गयी थी ममता की हत्या

Share Now

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र में चार दिन पहले पुलिसकर्मी की पत्नी ममता बिष्ट की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में किच्छा निवासी वेल्डर को गिरफ्तार किया है। वह लूट के इरादे से घर में घुसा था और ममता पर हमला कर हत्या कर दी थी। डीआईजी डॉ. नीलेश आंनद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने सोमवार को वारदात का पर्दाफाश करते हुए बताया कि ममता बिष्ट की हत्या किच्छा निवासी अशरफ उर्फ भूरा ने की थी। वह वेल्डिंग का काम करता था। आरोपी मृतका के घर पर पहले वेल्डिंग का काम कर चुका था। इस कारण उसे घर की स्थिति का पता था। तीन नवंबर को वह लूट के इरादे से घर में घुसा था। मगर इसी बीच ममता ने विरोध किया तो अशरफ ने ममता की हत्या कर दी और कुछ गहने लेकर फरार हो गया।

error: Content is protected !!