उच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही

Share Now

देहरादून। तहसील कालसी अंतर्गत यमुना नदी में आवंटित खनन लॉट में भारी मशीनों से खनन किए जाने एवं  उच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन पर राजस्व विभाग ने खनन करती बड़ी मशीनों को सीज किया है।
 तहसील कालसी अंतर्गत यमुना नदी में आवंटित खनन लॉट में भारी मशीनों से खनन किए जाने की शिकायत ग्राम व्यासनहरी एवं समीपवर्ती ग्रामीणों से लगातार प्राप्त हो रही थी जिसके क्रम में आज दिनांक 31.1.25 को राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया, जिसमें 02 भागते हुए ट्रैक्टरनुमा जेसीबी/बुल सीज किए गए और तहसील परिसर में खड़े किए गए। मौके पर 02 पोकलैंड मशीन भी पाई गई और ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रात के अंधेरे में इनका उपयोग अवैध खनन के लिया किया जाता है। उक्त पोकलैंड मशीनों को मौके पर सीज किया गया। नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए मौके पर पट्टेधारक के लोकल मैनेजर, कुलदीप चौहान उपस्थित थे। उक्त के अतिरिक्त यह भी बताया गया कि खनन पट्टा बिना राजस्व विभाग द्वारा किए गए सीमाकंन के संचालित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!