बड़े लोग बेचेंगे शराब तो आबकारी व्यवसाय और छोटा आदमी बेचे तो अपराध?

Share Now

बड़ा लोगु की सीखा सरी?

कोरोना युग मे अपना रोजगार छीन जाने बाजार में मंदी आने के बाद अब लोग सरकार की आबकारी नीति से प्रभावित होकर इसे रोजगार बनाने की चाहत में जेल की हवा खाने को मजबूर हो गए है। दरअसल मंदी की चपेट महानगरों से लेकर गांव तक आ चुके है, ऐसे में सरकार के राजस्व में बृद्धि करने वाले शराब के व्यवसाय में जुड़ने से लोग खुद को रोक नही पा रहे है, न कोई उधार का झंझट और न ग्राहकों की कमी, ऊपर से टिप अलग से,

सरकार में बहुत ताकत होती है वो चाहे तो लौक डाउन के दौरान भी शराब की दुकान खुलवा सकती है, शराब खरीद की लंबी लाइन में सोशल डिस्टेंस की मर्यादा तोड़ने वाले शराबियों की व्यवस्थाओं पर पुलिस को तैनात कर सकती है, पर गाँव का छोटा कारोबारी एक दो पेटी से इस रोजगार में जुड़ना चाहे तो नियम कानून- पुलिस -आबकारी -कोर्ट -कचहरी सब नानी याद दिला देते है, क्यों न हो रोजगार लेना हमारा संवैधानिक अधिकार नही है? हा अगर उसे ऐसे ही शराब के कारोबार से जुड़ना है तो कुछ ट्रेनिंग लेनी होगी कुछ अनुभव कुछ संबंध और फिर नीचे से ऊपर तक सब आपके खास हो जाएंगे, और आप शराब व्यवसायी नही बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता का रुतबा भी पाएंगे। अब बिना अनुभव के सीधे मैदान में उतरेंगे तो जेल की हवा तो खानी ही पड़ेगी न, ऐसे ही थोड़े कानून की आंखों पर पट्टी बंधी होती है।

मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे गत रात्रि में मनेरी पुलिस द्वारा अलग-2 पुलिस टीम गठित कर मनेरी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाए गए दौराने चैकिंग स्थान भाटूसौड़ BRO कैम्प के पास से सिवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्याम सिंह निवासी ग्राम औंगी कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी को 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब(Soulmate Whisky) के साथ तथा स्थान हीना वैरियर के पास से अरविन्द बिष्ट पुत्र स्व0 श्री विक्रम सिंह बिष्ट निवासी मनेरी कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी को 46 पव्वे 01 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब(Soulmate Blue) के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मनेरी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त- 1- सिवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्याम सिंह निवासी ग्राम औंगी कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी।
2-अरविन्द बिष्ट पुत्र स्व0 श्री विक्रम सिंह बिष्ट निवासी मनेरी कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी।
बरामद माल- 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब(Soulmate Whisky) व 46 पव्वे 01 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब(Soulmate Blue)

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- म0एस0आई0 दीप शिखा- कोतवाली मनेरी
2-कानि0 अनिरुद्ध त्यागी- कोतवाली मनेरी
3- कानि0 बलदेव राणा- कोतवाली मनेरी
4-कानि0 रमेश नेगी- कोतवाली मनेरी
5-मुकेश सेमवाल- कोतवाली मनेरी।

       *मीडिया सेल*

पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।

error: Content is protected !!