मसूरी में एक हादसा की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सड़क पर मलवे में फिसल कर बाइक सहित दूसरी सड़क पर गिरा सवार मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर उसे संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया
मसूरी पिक्चर पैलेस मासोनिक लॉज बस अड्डे के पास डुमरी निवास जाते हुए एक 18 साल का युवक सड़क किनारे पड़े मलबे के कारण बाइक से एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं आसपास के स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जहां पर युवक सड़क किनारे पड़े मलबे के कारण एक सड़क से दूसरी सड़क पर बाइक के साथ गिर जाता है युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें उसका एक पैर और हाथ फ्रैक्चर हो गया
