जम्मू कश्मीर के बारामुला सेक्टर में शहीद हुए ऋषिकेश के जवान राकेश डोभाल की याद में बन रहे शहीद द्वार का शहीद की बेटी के हाथो शिलान्यास किया गया | स्थानीय विधायक और अध्यक्ष विधान सभा प्रेम चंद अग्रवाल की विधायक निधि से निर्मित हो रहे इस शहीद स्मृति द्वार के शिलान्यास के अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का कार्य किया है।
अमित कंडीयाल ऋषिकेश
13 नवंबर , 2020 को जम्मू कश्मीर के बारामुला सेक्टर में शहीद हुए ऋषिकेश के जवान राकेश डोभाल की स्मृति का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में शहीद कि बेटी ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में बनने वाला यह द्वार युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
गंगानगर में चार लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित होने वाले शहीदी स्मृति द्वार का शिलान्यास शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय पुत्री दित्या डोभाल ने नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के बारामुला सेक्टर में 13 नवंबर 2020 को पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद हो गए थे। उनके इस बलिदान पर शहीद द्वार का निर्माण किया जा रहा है। ताकि आने वाली पीढ़ियां शहीद से प्रेरणा लेकर देश के लिए समर्पित भाव से कार्य कर सके।
शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। शहीद के परिजनों के साथ आज संपूर्ण देश खड़ा है।
