लीज पर दिए गए होटल के पैसे जमा नहीं कर पाने कि स्थिति में बनाये गए दबाव को युवक सहन नहीं कर सका और उसने 24 साल की छोटी आयु में मौत को गले लगा लिया | मरने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में एक बाबा और एक अन्य स्थानीय युवक का नाम सामने आया है पुलिस ने शव का पंचनामा कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुरु कर दी है |
अमित कण्डियाल, ऋषिकेश
ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में कर्ज के दबाव ने 24 वर्षीय युवक की जान ले ली। मामले में कोलकाता के रहने वाले एक चोलाधारी और एक स्थानीय युवक को हिरासत में लिया गया है।
दरअसल मुनिकीरेती क्षेत्र के एक होटल में कार्य कर रहे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में बंद हो कर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा थोड़ा तो मालूम हुआ कि फांसी से लटके युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिस सोसाइट नोट में कोलकाता के रहने वाले एक चोलाधारी बाबा और एक स्थानीय युवक का नाम अपनी आत्महत्या के कारण में दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिनके खिलाफ IPC की धारा 306 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मृतक के बिजनेस फ्रेंड्स ने बताया कि मृतक अमित नेगी पिछले कुछ दिनों से काफी टेंशन में था। टेंशन के कारण पूछे जाने पर अमित नेगी ने उन्हें बताया कि चोलाधारी बाबा स्वामी प्रकाशानंद पैसों के लेनदेन को लेकर लगातार दबाव बना रहा है और तरह-तरह की धमकी दे रहा है। उन्होंने मामले में दोषी बाबा के खिलाफ कारवाही की भी मांग की है।
अनूप तिवारी ( मृतक का मित्र )
अजय सिंह ( मृतक का मित्र )
मुनीकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा गया तो युवक फांसी से लटका मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें स्वामी प्रकाशानंद पुरी और दीपक रयाल नाम के युवक पर पैसों के लेन-देन को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लेकर IPC की धारा 306 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
आर.के.सकलानी ( थानाध्यक्ष , मुनिकीरेती )
