ऋषिकेश : कर्फ्यू में शराब की होम डिलीवरी करने वालो से 26 पेटी शराब बरामद – ये कैसे फ्रंट वारियर्स ?

Share Now

कोविड कर्फ्यू में आखिर कहां से आ रही अवैध शराब , पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी|

अमित कण्डियाल

कोविड कर्फ्यू के बीच भी ऋषिकेश में अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरसल कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने देर शाम चैकिंग के दौरान एक कार को रोका। चैकिंग के दौरान रोकने पर एक तस्कर 6 पेटी शराब के साथ पकड़ा गया जबकि कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं सख्ताई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि कुछ दूरी पर एक गौदाम में और शराब भी स्टॉक की गई हैं। आरोपी की निशानदेही पर खैरी कलां स्थित एक गौदाम में 20 पेटी शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सहित कुल 26 पेटी शराब अपने कब्जे में ली हैं। वहीं कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

error: Content is protected !!