ऋषिकेश : 265 ग्राम सोना लेकर फरार – ज्वेलर की दुकान पर करता था काम

Share Now

कोतवाली ऋषिकेश

स्वर्णकार की दुकान मे काम करने वाले कारीगर ने सोना दिखाने के बहाने सुनारों की दुकान से अलग अलग करीब 265 ग्राम सोना के आभूषण लिए और वापस नहीं लौटा । सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलास सुरू कर दी है ।

गुरुवार को सोनी पुत्र श्री राम प्रसाद सोनी निवासी चकजोगी रोड छिदरवाला देहरादून, धनवीर ज्वेलर्स श्यामपुर ऋषिकेश ने थाना हाजा आकर एक लिखित तहरीर बाबत अमित वर्मा नाम के व्यक्ति जो कि उन्हीं की दुकान में कार्य करता था ने धनवी ज्वेलर्स से 15 ग्राम सोने का सामान व अन्य ज्वैलरी शॉप से क्रमशः 20 ग्राम 80 ग्राम 50 ग्राम व 100 ग्राम सोने का समान देखने के बहाने मांग कर ले जाने व सामान को वापस न ना कर फरार हो जाने के संबंध में दिया गया| प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या- 116/2022 धारा-406 आईपीसी बनाम अमित वर्मा अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई है|

error: Content is protected !!