ऋषिकेश झगड़े मे मंत्री के पैसे लूटने वाला का विडियो खुलासा

Share Now

2 मई 2023 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ स्थानीय लोगों की मारपीट का वीडियो खूब  वायरल हुआ था । मंत्री के गनर द्वारा दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया कि इस  घटना में मंत्री जी के 1150 रुपए लूट लिए  गए हैं और उनका कुर्ता फाड़ दिया गया था साथ ही  एक पेन भी गायब हुआ है

 

एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं होने से चिंतित नगर वासियों ने उसी कलर का एक कुर्ता 1150 रुपए और एक पेन पुलिस के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को भेंट करने का प्रयास किया  हालांकि पुलिस ने मामला विचाराधीन कहकर यह सब लेने से इनकार कर दिया

 स्थानीय लोगों ने बताया ऋषिकेश शहर के एक परंपरा है कि यहाँ  किसी भी तरह की  आपदा में नुकसान होने पर व्यापारी लोग स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उस व्यक्ति की आर्थिक मदद करते हैं इसी परंपरा का निर्वहन  करते हुए नगर वासियों ने झगड़े के दौरान मंत्री के फटे हुए कुर्ते और 11 सो ₹50 के साथ एक पेन भेंट कर परंपरा कायम राखी

स्थानीय निवासी अरविंद हटवाल और गौरव यादव बताते हैं कि तहरीर में कैबिनेट मंत्री के आरोपों की पोल सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो खूब रंग से खोल रहे हैं झगड़े में पीली शर्ट वाला व्यक्ति साफ तौर पर नजर आ रहा है जबकि पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है इसीलिए ऋषिकेश के कुछ साथियों ने मिलकर अपने चार बार के विधायक और कैबिनेट मंत्री की मदद करने का फैसला लिया ताकि मंत्री के  नुकसान की भरपाई भी हो और प्रदेश का नाम भी खराब न हो उन्होंने मीडिया के माध्यम से मंत्री से गुजारिश की कि आप इसे स्वीकार करें ताकि अखबारों में और सोशल मीडिया में खबर न आए की झगड़े के कारण 4 बार के विधायक और मंत्री परेशान हैं

error: Content is protected !!