ऋषिकेश कांग्रेस : आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान

Share Now

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा खैरीं खुर्द के ठाकुरपुर में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों से मुलाक़ात कर सुझाव लिये, जिसमें जयेंद्र रमोला व कांग्रेस जनों ने गली मुहल्लों में जाकर जनसंपर्क किया और क्षेत्र की जनता से क्षेत्र हित में सुझाव मांग रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोल ने कहा कि “आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा” अभियान के तहत जिसमें आम जनमानस से और सामाजिक संगठनों व सभी वर्गों से विधानसभा ऋषिकेश के क्षेत्र हित में उनके सुझावों को मांग रहे हैं और उन पर चर्चा भी कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज ऋषिकेश की ग्रामीण क्षेत्र ठाकुरपुर में जनसंपर्क किया और आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा के अभियान के तहत लोगों से प्रतिज्ञापत्र के लिए सुझाव लिए। रमोला ने बताया कि आमजनमानस से जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं से भी अवगत करवा रहे हैं जैसे कि बिजली, पानी ,सड़क , स्वास्थ्य व्यवस्था ,आधार कार्ड व पहचान पत्र ना बनना जैसी विभिन्न समस्याएं भी साझा कर रहे हैं।

खैरी खुर्द उपप्रधान रोहित नेगी ने कहा कि “आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा” इस अभियान में युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं इसी तरह डोर टू डोर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व आमजनमानस तैयार हैं रोहित ने बताया कि लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले लिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित सत्येन्द्र सिंह रावत, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्षा अंशुल त्यागी, विभा भटनागर, रमा चौहान, ज़िला महासचिव गब्बर कैन्तुरा, पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र त्यागी, राजन बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी, अमित धस्माना, शुभम रावत, राजकुमार मल्होत्रा, आदित्या झा आदि लोग रहे।

error: Content is protected !!