कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य जन – जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचायेगी भाजपा युवा मोर्चा की टीम |
ऋषिकेश
अमित कण्डियाल
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 24 घण्टे की निशुल्क हेल्पलाइन सुविधा दी जा रही है। हेल्पलाइन सुविधा के माध्यम से कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में मरीज को भर्ती करने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर की मॉनिटरिंग भाजपा युवा मोर्चा के कार्यालय प्रभारी संजीव चौहान के कैंप कार्यालय से की जा रही है जिसमें प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी मंजीत राठौर को प्रथम कॉल अटेंड की जिम्मेदारी दी गयी हैं।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल के नेतृत्व में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए युवा मोर्चा द्वारा योगदान दिया जा रहा हैं। “सेवा ही संगठन अभियान” के तहत संपूर्ण प्रदेश में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नम्बर 6397181608 सेवा के लिए जारी किया गया हैं।
हेल्पलाइन नंबर पर 24×7 स्वास्थ्य सुविधाएं या अन्य किसी आवश्यक समस्याओं जैसे हॉस्पिटल में एडमिट होना / हॉस्टल में बेड ना मिलना / ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी आदि) समस्याओं के समाधान के लिए सुनवाई की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें हेल्पलाइन नंबर की मॉनिटरिंग भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी संजीव चौहान के श्यामपुर स्थित कैंप कार्यालय से की जा रही है। जहां प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी मंजीत राठौर द्वारा हेल्पलाइन पर आने वाली प्रथम कॉल अटेंड की जा रही है। जिसके बाद संबंधित जिले के स्वयं सेवकों को समस्या फॉरवर्ड कर समाधान किया जा रहा है। ” सेवा ही संगठन” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इस अभियान से भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों युवाओं की टीम जुड़ी है।
