ऋषिकेश : कॉंग्रेस की चुनावी किलेबंदी – बूथ स्तर पर अध्यक्ष बीएलओ के साथ दस सदस्य रहेंगे मौजूद

Share Now

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बूथ पर बन रही कांग्रेस की सेना :- जयेन्द्र रमोला

मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने सर्वहारा नगर में बूथ स्तर पर महिलाओं के साथ बैठक की व उनके साथ बूथ कमेटी का गठन कर उनको वोटर लिस्ट वितरण कर वोटर लिस्ट में छूटे नाम, नये नाम जोड़ने व ग़लत नाम हटाने के विषय में जानकारी दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जनों के साथ बूथ स्तर की बैठक कर उनके साथ संवाद स्थापित कर बूथ स्तर पर कांग्रेस की मज़बूती के लिये एकजुट होकर कार्य करने को कहा ।
रमोला ने बताया कि चुनाव से पूर्व बूथ स्तर पर एक अध्यक्ष एक बीएलओ एक युवा व एक महिला कार्यकर्ता की पोस्ट रहेगी व उनके साथ दस सदस्य भी रहेंगे इस तरह से कमेटी हर बूथ पर बनाई जा रही जिसके तहत आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस नेत्री चन्द्रकान्ता जोशी, महानगर ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, रामबदन साहनी, विद्यावती देवी, गंगा यादव, गीता थापा, अशोक थापा, कैलाशी देवी, कांति यादव, सुमन, मधु, पूनम, कमला देवी, सावित्री, निक्की, नीलम, नविता, शीतल कुमारी, कमला जाटव, अनिता, मुकुल यादव, काम गुप्ता आदि मौजूद थे ।

error: Content is protected !!