ऋषिकेश: विधानसभा के निर्मल बाग में बूथ को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने “मेरा बूथ मेरा गौरव” मुहिम के तहत 105 व 106 बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथों की मजबूती के लिए सुझाव लिये।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है बूथ से लेकर अपने जमीनी कार्यकर्ताओं तक हम हर मोर्चे पर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं और आने वालों चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस के नये कार्यकर्ताओं को बूथों की जानकारी व उन्हें उनके बूथों पर उनकी कार्यशैली को देखते हुए जिम्मेदारी देकर तैयार किया जा रहा है कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बूथों को मजबूत करना बेहद जरूरी हैं इसी लिए हमारा संकल्प है कि युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस से जोड़कर उन्हें आने वाले चुनाव में अपने विपक्षी दलों से कैसे लड़ना है उसके बारे मे पूर्ण रूप से बताया व सुझाव लिए जा रहे है रमोला ने बताया कि हम सभी लोगों से मिलकर सुझाव ले रहे हैं व उनके सुझावों चुनावी तैयारियों में कितने किफ़ायती है उसपर मंथन कर उस पर कार्य किया जायेगा।

कांग्रेस ज़िला महासचिव धर्मेन्द्र ग़ुलियाल ने कहा कि ने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महँगाई व भ्रष्टाचार से आज प्रदेश का हर नागरिक आजिज़ आ चुका है हमारे विस्थापित क्षेत्र में वर्षों से रोड़ नहीं बन पाई है साथ ही आज भी हम राजस्व ग्राम बनने की प्रतीक्षा कर रहेलहैं यहॉं पर पानी, शिविर जैसी विकट समस्याओं से हम लोग जूझ रहे हैं परन्तु भाजपा के जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक पिछले पंद्रह साल से केवल मालाएं पहनने के अलावा और दूसरा कोई काम नहीं किया।
हर व्यक्ति भाजपा सरकार की नाकामियों से आजिज़ आ चुका है इसीलिए अब गाँव गाँव में लोगों से मिलकर बूथों पर टीमों का गठन कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बूथ स्तर तक तैयारी की जा रही है जिससे इस बार ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा को धूल चटाई जा सके ।
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में विकास कुमार, अखिल गुलियाल, गौरव कुमार, गौरव जोशी, अखिल गुलियाल व अनमोल मौजूद थे ।
