ऋषिकेश : वैक्सीन लगाई नहीं , प्रमाण पत्र हो गया जारी|

Share Now

कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही : वैक्सीन लगाई नहीं , प्रमाण पत्र हो गया जारी|

अमित कण्डियाल

कोविड-19 की इस बीमारी से लड़ने के लिए लगातार सरकार लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रही है लेकिन वैक्सीनेशन में भी बड़ी खामियां खुलकर सामने आ जाये घबराहट होना लाजमी हैं।

जानकारी के लिए बता दें ऋषिकेश में रेलवे रोड़ निवासी एक महिला ने वैक्सीन लगाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तो कराया लेकिन किन्ही कारणों से महिला वैक्सीन नहीं लगवा सकी। ऐसे में स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने बिना वैक्सीन लगे ही महिला को वैक्सीन लगाने का ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी कर दिया। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कई प्रकार के सवाल खड़े हो गए हैं। जिन सवालों के जवाब देने वाला कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति आगे नहीं आ रहा है। मामले  में  स्वास्थ विभाग के स्थानीय अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि अस्पताल में वैक्सीन लगाने के बाद मैनुअल सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे है। ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी होना टेक्निकल प्रॉब्ललम हो सकती है |

बीना वालिया ( शिकायतकर्ता )

मनोज वालिया ( शिकायतकर्ता का भाई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!