ऋषिकेश : पुलिस का फ्लैग मार्च – खाकी से नहीं कोरोना से डरो

Share Now

कोरोना संक्रमण 2020 से लगातार अपने पैर पसारे हुआ हैं। अब 2021 का मई माह हैं और अभी तक कोरोना की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिये आवश्यक हैं कर्फ्यू का पालन जो कि कुछ लोग करते नहीं दिखाई दे रहें हैं। जिसको देखते हुए नियमों के उल्लंघन करने वालों को पुलिस अब मुकदमा पंजीकृत कर लोगों को हवालात  की सैर  भी करा  सकती है। 

अमित कण्डियाल ऋषिकेश

कुछ यही संदेश ऋषिकेश से लगते हुए टिहरी जिले के मुनिकीरेती क्षेत्र की पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर दिया है। फल सब्जी और दूध की दुकाने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेगी। इसके बाद केवल मेडिकल से संबंधित सुविधा लेने वाले लोगों को ही घरों से बाहर निकलने की छूट होगी। यदि बेवजह घूमते हुए पकड़े जाते हैं। तो तत्काल कानूनी कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जाएगी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिस प्रकार संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। उसकी चैन को तोड़ने के लिए अब नियमों का पालन सख्ती से कराना जरूरी हो गया है। 

कमल सिंह भंडारी ( थानाध्यक्ष , मुनिकीरेती

error: Content is protected !!