50 मीटर सडक निर्माण के समय भी उद्घाटन, तालिया, और फोटो शेसन जबकि 6 महीने बाद पहली वर्षा में ही सडक ध्वस्त | ऋषिकेश के श्यामपुर में इन दिनों इस परंपरा से हटकर निर्माण कार्य कराये जा रहे है | जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान की निधि से 50 लाख रु से करीब 20 सडको पर निर्माण चल रहा है | चौहन ने स्थानीय लोगो को ही निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए नियुक्त कर दिया है | संजीव चौहान की माने तो जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे निर्माण कार्य, जनता की सुविधा के अनुरूप ही होने चाहिए | गौरतलब है कि इसी इलाके में सरकारी विभागों द्वारा घटिया गुणवत्ता की शिकायत पाई गयी थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगो में नाराजी देखी जा रही थी |
ऋषिकेश
अमित कण्डियाल
सड़क निर्माण – गुणवत्ता की जिम्मेदारी ग्रामीणों के कंधों पर
इन दिनों ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में जिला पंचायत संजीव चौहान द्वारा लाखों की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाये जा रहे हैं। दरसल अक्सर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी देखी जाती रही हैं। वहीं गुणवत्ता की कमी दूर करने के लिए जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने क्षेत्र के स्थानीय नागरिको को सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। कहीं न कहीं संजीव चौहान की इस पहल से सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ होगा और सड़क लंबे समय तक चल पाएगी।
दिनेश सिंह ( स्थानीय )
संजीव चौहान ( जिला पंचायत सदस्य , श्यामपुर )
