: ऋषिकेश अमृत सरोवर में रंजीत की मौत के लिए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने जिम्मेदार व्यक्ति और संस्था के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।
शुक्रवार शाम को जोगीवाला माफी ग्राम सभा में मौजूद अमृत सरोवर झील के निकट किशोर की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी
रामोला ने आरोप लगाया कि सॉन्ग नदी में हुई इस दुर्घटना के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार हैं
उन्होंने आगे बताया की मौके पर सिंचाई विभाग अथवा वन विभाग द्वारा नदी का रुख मोड़ने के लिए जेसीबी मशीन से बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए थे जहां से आर बी एम निकालकर नदी का रुख मोड़ने का प्रयास किया गया था जबकि यही नीचे से पानी दूसरी ओर आ रहा था और मशीनों से खड़े खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढों में पानी रुका हुआ था और यही पानी किशोर की मौत का कारण बना
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से दोषी हैं जिन्होंने न तो घटनास्थल पर को चेतावनी बोर्ड लगाए और नहीं घटनास्थल पर जाने से रोकने के लिए चौकीदार नियुक्त किया
रमोला ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सरकारी पैसों की बंदरबांट कर रहे हैं क्योंकि बाढ़ क्षेत्र के बीचो-बीच लाखों रुपए का सरोवर बनाया गया जहां सरोवर की बचाव दीवार बनानी चाहिए थी जो नहीं बनाई गई और दूसरी तरफ लाखों रुपए के पुसते का निर्माण किया जा रहा है
जाहिर है कि बरसात के दिनों में इससे सरोवर को नुकसान होगा उन्होंने सरकार से मांग की है डूबे रंजीत व अमृत सरोवर के निर्माण की मजिस्ट्रेट जांच हों और दोषियों के खिलाफ़ कड़ी कारवाई हों।
