ऋषिकेश : रविवार को कर्फ्यू का असर, लौक डाउन बढ़ने की आशंका को लेकर सहमे लोग

Share Now

तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी दिखा रविवार को कर्फ्यू का असर|

अमित कण्डियाल ऋषिकेश

कोरोना की चेन  को तोड़ने के लिए सरकार के द्वारा लगाए गए साप्ताहिक कर्फ्यू का असर ऋषिकेश में भी  देखने को मिला। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने बंद रही। शहरवासी भी घरों के अंदर कैद रहे। आकस्मिक सेवाओं के लिए घर से निकलने पर शहरवासी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भी दिखाई दिए। नियमों का पालन कराने के लिए शहर के चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। इस दौरान लोगों को पुलिस ने जागरूक करने का प्रयास भी किया। हालांकि यमकेश्वर जाने वाले यात्री,  वाहन नहीं मिलने से परेशान होते दिखाई दिए। इसकी वजह 50% यात्रियों को बैठाने की बताई जा रही है। 

error: Content is protected !!