ऋषिकेश: फिर लौटा बाजार बंदी को लेकर सख्ती का दौर, 12 बजे तक खरीद ले जरूरी सामान

Share Now

प्यार से नहीं माने तो हुई कार्यवाही , निर्धारित समय के बाद खोली मंडी तो पुलिस ने काटे चालान।

अमित कण्डियाल,ऋषिकेश

लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक ही आवश्यक सेवाओं की दुकानें खोलने की छूट दी है। फिर भी दुकानदार निर्धारित समय से ज्यादा समय तक दुकानें खोल रहे हैं। ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम के बाहर लगी सब्जी मंडी दी 12 बजे से ऊपर खुलने की सूचना पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। मौके पर पुलिस को देख सब्जी व्यापारियों में खलबली मच गई। जल्दी-जल्दी सब्जी व्यापारी अपनी दुकानों को बंद करते हुए देखे गए। ऐसे में पुलिस ने सब्जी व्यापारियों के सबसे पहले चालान का जुर्माना लगाया। वहीं मुनादी कर उन्हें जागरूक भी किया कि निर्धारित समय के बाद दुकान खोलने वालों के खिलाफ कल से जुर्माना नहीं बल्कि उनके खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

: एम.एस. नेगी ( वरिष्ठ उपनिरीक्षक, ऋषिकेश )

error: Content is protected !!