ऋषिकेश : बार बार विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र को ही मिलती है नियुक्ति: जयेन्द्र रमोला

Share Now

बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं को क़ाबिलियत होने के बाद भी दर दर ठोकर खानी पड़ रही है , वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष के बेटे को पिछले चार सालों में कई नियुक्ति मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर नियुक्ति मिलना आश्चर्यजनक है |

कौन सी योजना के तहत बार बार विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र को मिलती है नियुक्ति:- जयेन्द्र रमोला

पहले बेरोज़गारों की नौकरी पर बिना परीक्षा के पास किये नियुक्ति पाना और फिर बिना मेहनत किये भाजपा के कार्यकर्ताओं का हक़ मारकर सलाहकार की नियुक्ति पाना अपने आप अचम्भित करता है क्या यही साढ़े चौदह सालों का विकास है जो केवल अपने परिवार तक सिमट कर रह गया ।
रमोला ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता को इसका जवाब देना चाहिये साथ ही जब विधानसभा अध्यक्ष वोट माँगने आते हैं तो सवाल करना चाहिए कि आपकी क्या उपलब्धि है साथ ही मैं व सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी भाजपा के ऐसे निर्णयों का पुरज़ोर विरोध करते हैं और करते रहेंगे ।

error: Content is protected !!