चार धाम यात्रा मार्ग पर यमुनोत्री के पास एक टेमपु ट्रावेलर्स के खाई मे गिरने की सूचना के बाद उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया घंटो खोजबीन के बाद पता चला कि ये सब अफवाह एक नशेडी ड्राईवर ने पुलिस से मस्ती लेने के लिए डी थी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस आपदा कंट्रोल को दूरभाष पर सूचना मिलती है कि यमुनोत्री मार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर्स जिसमें करीब 13 यात्री सवार हैं अचानक हादसे का शिकार हो गई है जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई है
खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया
जिसके बाद एसडीएम बड़ कोट आसपास के थाने की पुलिस और आपदा दल के साथ मौके के लिए निकाल पड़े और खोज बीन सुर की करीब 4 से 5 किलोमीटर का क्षेत्र खंगालने के बड़ भी कहीं कोई का संकेत नहीं मिला कॉलर को दोबारा शुरू फोन पर जानकारी लेनी चाही तो उसका स्विच ऑफ पाया गया
पुलिस को शक हुआ तो मोबाइल सर्विलांस से आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया जिसके बाद उसने बताया ऐसे ही परेशान करने की नीयत से उसने डायल 112 पर यह भ्रामक सूचना दी थी सूचना देने के बाद जब कॉलर को बार-बार फोन आने लगे तो उसे महसूस हुआ कि उसके उसने गलत सूचना देकर अपराध कर लिया है और पुलिस उसे पकड़ सकती है लिहाजा अपना फोन बंद कर दिया और अपनी सवारियों को वही छोडकर गायब हो गया
पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी जींद हरियाणा का रहने वाला है वह स्थायी ड्राइवर नहीं है लेकिन कभी कभार मालिक के कहने पर यात्रियों को लेकर आता जाता रहता है
आरोपी ने पुलिस से बचने का भरसक प्रयास किया लेकिन आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस ने उसे फोन स्विच ऑफ होने के बावजूद भी पकड़ लिया
इस पूरी घटना मे पुलिस और प्रशासन का कीमती वक्त और सरकारी धन की बेबाजह बरबादी हुई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर थाना बड़ कोट मे आईपीसी 182 और आपदा प्रबंधन एक्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
