दून पुलिस का सख़्त संदेश: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों को सिखाया मर्यादा का पाठ
सड़क हादसे से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
देहरादून (रानीपोखरी), — सूर्यधार रोड, भोगपुर में आज सुबह दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर से शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, यहां तक कि एक पक्ष ने दूसरे पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रानीपोखरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया और उपद्रवियों को वहीं काबू में ले लिया गया।
घटना में शामिल दोनों वाहनों — स्कॉर्पियो (UK 07FW7383) व वरना कार (UK 07DC2121) — को एम.वी. एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। वहीं, दोनों पक्षों के कुल 9 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- शिवम पुत्र परमानंद शर्मा, सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन, देहरादून
- ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी, देहरादून
- जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह, चांदमारी, थाना डोईवाला
- आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार, चांदमारी, थाना डोईवाला
- सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह, कुड़का वाला, थाना डोईवाला
- आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल, आशुतोष नगर, ऋषिकेश
- अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़, तपोवन, मुनि की रेती, टिहरी
- सोनू पुत्र तेजेंद्र सिंह, 14 बीघा, ऋषिकेश
- ऋषि वर्मा पुत्र अशोक, तपोवन, मुनि की रेती, टिहरी
थाना रानीपोखरी की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ एक बड़े विवाद को शांत किया बल्कि एक बार फिर यह संदेश भी दिया कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
📌 Meru Raibar आपके लिए लाता है उत्तराखंड की हर अहम खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक।